कोडरमा, मार्च 14 -- डोमचांच निज प्रतिनिधि प्रखंड गायत्री परिवार शाखा में आठ घंटे सामूहिक जप, दीप यज्ञ के बाद हवन यज्ञ, होली पर्व संपन्न हो गया। इसका महत्व लखन लाल दीक्षित और ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने बताते हुए कहा कि यह पर्व सभी पर्वों में महत्वपूर्ण है। इसमें भेदभाव नहीं है। प्रह्लाद की कहानी के जरिए लोगों को बताया। जबकि शीला बर्णवाल ने प्रदुषण को संतुलित करने का भी पर्व बताते हुए पर्यावरण संतुलन पर सभी पाली में श्रद्धा सुमन दिया गया। जन्मदिन और एक विवाह दिवस भी मनाया गया। हजारीबाग उपजोन समन्वयक शामिल हुए। कार्ययोजना 16 मार्च को शांतिकुंज के प्रतिनिधि के साथ जिला स्तरीय सम्मेलन पर विस्तार में प्रकाश डाला। सभी अपील किया कि पूर्वाह्न 10 बजे तक सभी कार्यकर्ता झुमरीतिलैया शक्तिपीठ जरूर पहुंचे। गायत्री परिवार के शिव कुमार बर्णवाल ने बताया कि वर...