धनबाद, दिसम्बर 21 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से जीतपुर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व पावन प्रज्ञा पुराण कथा शनिवार से शुरू हो गया। सभी नौ कुंडों पर प्रथम पाली में विशेष रूप से मुख्य यजमान के रूप में जोड़ों को बैठाया गया। कोटि देवताओं का आह्वान व पूजन किया गया। इसके बारे में शांतिकुंज से आए मुख्य पुरोहित नरेंद्र विद्यार्थी ने बताया कि गृहस्थ जीवन ही देव संस्कृति का आधार है। हरिद्वार से आए ललित शर्मा की टोली ने संगीतमय यज्ञ से उपस्थितभक्तों को भाव विभोर कर दिया। हवन पूजन के बाद महाभोग प्रसाद वितरण किया गया। शाम को श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का संगीतमय प्रवचन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में गजेन्द्र सिंह, अनिल कपिला, महेंद्र, रामबृक्ष, मिथलेश सिंह, रश्मि कपिला, गीता देवी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.