धनबाद, जुलाई 23 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास हीरक कैंप स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर प्रांगण में मंगलवार को सामूहिक रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री, आचार्य रामचंद्र शर्मा, वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा की तस्वीर की पूजा अर्चना की गई। सीताराम सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 25 दंपत्तियों से पूजा अर्चना कराने के बाद भगवान भोलेनाथ की पूजा तथा शिवलिंग में जलाभिषेक व रूद्राभिषेक कराया। इसके साथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के शिष्यगण ने भाग लेकर हवन में शामिल हुए। गायत्री महामंत्र के जप से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर पचगढ़ी बाजार, कतरास बाजार, सिजुआ, अंगारपथरा, सिनीडीह आदि इलाके के ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.