देवघर, जुलाई 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को गायत्री ज्ञान मंदिर बरियारबांधी बंपास टाउन देवघर में गायत्री शक्तिपीठ देवघर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी देव नारायण रजक की अध्यक्षता में गायत्री परिजनों की एक विशेष बैठक की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस विशेष बैठक में व्यवस्था समिति का पुनर्गठन किया गया। मौके पर सर्वसम्मति से केदारनाथ शास्त्री को मुख्य व्यवस्थापक एवं सह -व्यवस्थापक के लिए अशोक सर्राफ का चयन किया गया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में वरुण कुमार जिला समन्वयक , जितेन्द्र प्रसाद एवं ब्रह्मचारी ज्ञान प्रकाश ट्रस्टी द्वय, रतन कुमार, दीनानाथ साह, दशरथ राम, शिव अवतार, सुबोध वर्णवाल,रेखा वर्णवाल, कंचन वर्णवाल, वीणा ...