महाराजगंज, जनवरी 26 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के गायत्री चेतना केंद्र में रविवार को मां गायत्री मूर्ति की प्रथम स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल भक्तों द्वारा विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पूजन-अर्चन की विधि मुख्य यजमान पूर्व विधायक मुन्ना सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्वेता सिंह द्वारा पूरी कराई गई। वहीं मंदिर प्रांगण में टोली नायक शैलेन्द्र, संगीत गिरजेश कुमार एवं नाल वादक संजय ने देर शाम तक जप, हवन एवं संगीतमय दीपयज्ञ किया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगा सुख, शांति और समृद्धि बने रहने को कामना की। प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, चंद्र कुमार, निर्मल शर्मा, प्रेमनाथ तिवारी, राजा वर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.