मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- गायघाट,एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित जारंग चौक के पास विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए भरा गया फॉर्म हजारों की संख्या में फेंका मिला है। फॉर्म मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड का है, जो सैकड़ों रैयतों द्वारा भूमि सर्वेक्षण के लिए जमा किया गया था। जारंग चौक के पास खेत में काम कर रहे किसान ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे एक स्कॉर्पियो रुकी। उसमें से एक व्यक्ति उतरा और कागजात के बंडल को खोलकर एनएच किनारे फेंक दिया और गाड़ी में बैठकर मुजफ्फरपुर की ओर चल दिया। नजदीक जाकर देखा तो मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड क्षेत्र का कागजात था। इसमें कई कागजात अधजले भी थे। इधर, गायघाट सीओ शिवांगी पाठक व थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि कागजात की जांच-पड़ताल की जा रही है। संबंधित प्रखंड के सीओ को जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.