मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित सियारी पुल के पास गुरुवार तड़के दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। इसमें ट्रक चालक सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाने के बरारी निवासी स्व. पलटन सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह (45) की मौत हो गई। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंडे से लदे ट्रक ने सीमेंट लदे दूसरे ट्रक में पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी। इसमें अंडे लदे ट्रक के केबिन के परखचे उड़ गए, जिसमें दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्ण कुमार मुजफ्फरपुर से अंडा लेकर दरभंगा जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची बेनीबाद थाने की पुलिस ने ट्रक के केबिन को कटवा कर चालक के शव को बाहर निकाला। इस दौरान मुजफ्फरपुर से दरभंगा जाने वाली लेन में करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। बेनीबाद थानाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.