संतकबीरनगर, अप्रैल 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कबीर समाधि का दर्शन करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कबीर निर्गुण भजन मालवी लोक शैली के गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया ने कहा कि कबीर का संदेश सभी जीव के लिए है। किसी वर्ग विशेष या सम्प्रदाय के लिए नहीं। कबीर ने मानव को मानव से जोड़ा है जो उनके अन्तरतम का राग ( प्रेम ) है। जिसमें अध्यात्म का गहरा समन्वय है जो हर जीव में है। वे कुशीनगर में कार्यक्रम करने के बाद मध्य प्रदेश वापस जाते समय मगहर आए थे। उन्होंने बताया कि उनका जन्म मध्य प्रदेश के ग्राम लून्याखेड़ी (कबीर नगर) जनपद उज्जैन में हुआ। शिक्षक पद पर भी अपनी सेवा दी है। उन्होंने बताया कबीर के निर्गुण भजन मालवी लोक शैली में भारत के विभिन्न प्रान्तों में कबीर गायक की प्रस्तुति की है। इसके साथ ही विदेशों में अमेरिका, इंग्लैंड, क...