रांची, नवम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा पर झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में बुधवार को विद्यापति दलान, हरमू छठ तालाब परिसर में सामा-चकेवा पूजा का सामूहिक विसर्जन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। दिल्ली से आईं गायिका कुमकुम मिश्र ने सामा-चकेवा से संबंधित गीतों और लोक गीतों से समां बांधा। महिलाओं ने गाम के अधिकारी तोंहे बड़का भैया हो...., सामा खेलय गेलौं भैया के आंगनमा..., भोजो लेलनि डाला छीनि..., पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति से मिथिलांचल के लोकपर्व को जीवंत कर दिया। इससे पूर्व, महाकवि विद्यापति को पुष्पांजलि अर्पित कर और गोसाउनि गीत के साथ पूजा आरंभ हुई। अध्यक्ष बिनय कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रीति झा और मुख्य अतिथि डॉ. करुणा झा ने सामा-चकेवा पर्व पर जानकारी साझा की। मंच के संरक्षक अरु...