गया, जुलाई 31 -- बोधगया थाना की पुलिस ने गुरुवार को गाफाकला गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमला मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गाफाकला गांव का रहने वाला देवन यादव तथा उसका बेटा अशोक कुमार व अनिल कुमार शामिल है। गुप्त सूचना पर तीनों आरोपियों को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पिछले दिनों एक महिला ने हत्या की नियत से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...