सासाराम, मार्च 21 -- सासाराम में पुलिस लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। जब पुलिस जीप में बैठा कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के पास से गुरूवार की देर शाम पुलिस कस्टडी से पॉक्सो एक्ट का एक आरोपित फरार हो गया। बताया जाता है कि कोर्ट परिसर में पुलिस कागजात तैयार कर रहा था। इसी बीच मौका देखकर एक आरोपित फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस आनन-फानन में फरार आरोपित को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन, हाथ नहीं लग सका। जिसके बाद मामले की सूचना वरीय पुलिस के पदाधिकारी को दी गई। बताया जाता है कि बीते तीन माह से भागलपुर का एक युवक काराकाट क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ बातचीत कर रहा था। इसी बीच मिलने के लिए दो युवक यहां प...