मेरठ, जुलाई 15 -- सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को गाड़ी निकालने को लेकर महिला टोलकर्मी और कार चालक की नोकझोंक हो गई। टोल प्लाजा पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में टोल शुल्क देने के बाद ही वाहन को जाने दिया गया। वाहन पर विधायक का स्टीकर लगा हुआ था। सिवाया टोल प्लाजा पर कार्यरत महिला कर्मचारी की सोमवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक ड्यूटी थी। देहरादून से दिल्ली जा रही एक गाड़ी टोल पर पहुंची। गाड़ी के शीशे पर विधायक लिखा स्टीकर चस्पा था। गाड़ी के फास्टैग में जीरो बैलेंस होने से वह ब्लैकलिस्ट था। गाड़ी चालक ने विधायक के नाम का रौब दिखाते हुए गाड़ी निकालने को कहा। महिला कर्मचारी ने फास्टैग ब्लैकलिस्ट होने पर नियमनुसार दोगुना टोल देने को कहा। चालक ने मना कर दिया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गाड़ी के पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालक से दो...