रांची, फरवरी 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने रातू के तिगड़ा मोड़ के पास युवक संदीप टोप्पो को गोली मारकर घायल करने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में पता चला कि शराब के नशे में गाड़ी तेज चलाने को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने ही संदीप की हत्या की थी। पुलिस की टीम ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में विनीत खलखो, रोहित तिग्गा उर्फ उरांव, शिवराज उरांव और आलोक उरांव शामिल है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने देसी पिस्टल, गोली व दो खोखा भी बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...