उत्तरकाशी, अगस्त 7 -- उत्तराखंड के हर्षिल में आई बाढ़ के दौरान डीआईटी विवि के दो छात्र आलोक और अम्रतांश अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही जान बचाकर भागे। देर रात दोनों सुरक्षित देहरादून पहुंच गए। अम्रतांश के बड़े भाई एडवोकेट आदर्श कुमार ने बताया कि दोनों अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गंगोत्री गए थे, लेकिन हर्षिल से थोड़ा आगे फंस गए। तेज बारिश और पानी के कारण वे आगे नहीं बढ़ सके। इसी बीच उनके सामने भूस्खलन शुरू हो गया। चारों ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी वहीं छोड़ दी और पैदल नीचे की ओर भागने लगे। करीब सात किलोमीटर चलने के बाद वे एक जगह रुके, लेकिन तब तक अंधेरा हो चुका था। जब उन्हें लगा कि जगह सुरक्षित है, तो वे पास के ही एक गांव में रुक गए। बुधवार तड़के वे आर्मी के संपर्क में आए, जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर सुखी स्थित सेना के बेस कैंप लाया गया। वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.