रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने सिविल कोर्ट से गाड़ी चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मो राशिद है और वह छत्तीसगढ़ के जसपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर से एक गाड़ी चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अधिवक्ताओं ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो आरोपी थाने में ही बेहोश हो गया, जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में अधिवक्ता जीतेंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जब आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाला तो पता चला कि आरोपी पर चोरी के आठ मामले शहर के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.