गोरखपुर, फरवरी 19 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में पिकअप गाड़ी चोरी करने आए बदमाशों ने असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवीपुर तरकुलहा मोड़ निवासी मोहित निषाद ने दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पिकअप घर के पास खड़ी की थी। करीब पांच दिन पूर्व देर रात कुछ बदमाश गाड़ी का लॉक तोड़ रहे थे। गाड़ी से आवाज आने पर उनकी नींद खुल गई। बाहर निकलकर देखा तो कुछ लोग गाड़ी के पास संदिग्ध हालत में मौजूद थे। मोहित ने शोर मचाते हुए जब बदमाशों को दौड़ाया तो वे भागने लगे। पीछा करने पर पांच-छह की संख्या में मौजूद बदमाशों ने हथियार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। असलहा देखकर वह डर के कारण वापस लौट आए और आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.