कोडरमा, जनवरी 5 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को डोमचांच थाना के सामने डीटीओ कोडरमा के नेतृत्व में बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों के विरुद्ध एक विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने सड़क पर चल रहे विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की और जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, उनमें मौके पर ही रिफ्लेक्टर लगाए गए। कोहरे के मौसम को देखते हुए वाहन चालकों को रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की सलाह दी गई, ताकि दृश्यता बेहतर हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। इस अवसर पर अधिकारियों ने वाहन चालकों को सुरक्षित परिवहन से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दी और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे सभी वैध कागजात के साथ ही वाहन चलाएं। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलात...