गाज़ियाबाद, अप्रैल 26 -- गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो भाइयों ने युवक को पीट दिया। घटना 24 अप्रैल की है। पीड़ित ने इस मामले में आरोपी भाइयों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राधाकृष्ण कुंज के रहने वाले प्रफुल्ल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल को गाड़ी की पार्किंग को लेकर व्हाट्स ऐप पर कॉलोनी में रहने वाले युवक से कहासुनी हो गई थी। फोन पर आरोपी ने पीड़ित को धमकी दी थी। शाम के वक्त जब प्रफुल्ल अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। रास्ते में आरोपी मयंक खत्री और सात्विक खत्री ने स्कूटी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडे और लात घूंसों से मारा। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.