बस्ती, सितम्बर 12 -- बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र स्थित कराह पिठिया के पास गाड़ी खड़ी करने के विवाद में बाइक सवार दो मनबढ़ों ने एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। कराह पीठिया निवासी रामसूरत चौधरी अपने खेत के बगल में टहल रहे थे। तभी एक बाइक सवार दो व्यक्ति पहुंचे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर दोनों अपशब्द कहने लगे। उन्होंने विरोध किया तो दोनों भड़क गए। उनमें से एक ने जेब से चाकू निकाल कर रामसूरत के सीने पर प्रहार कर दिया। रामसूरत घायल हो गए। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग जुटते, दोनों हमलावर भाग निकले। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.