महाराजगंज, जून 10 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। चौक थाना क्षेत्र में अवैध खनन में शामिल कुछ लोगों द्वारा नायब तहसीलदार की गाड़ी में ठोकर मारी गई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमें में आरोपित को एसडीएम कोर्ट से जमानत दिए जाने से नाराज लेखपालों ने सोमवार को निचलौल तहसील परिसर में हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान लेखपालों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निचलौल तहसील उपशाखा के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि चौक थाना क्षेत्र में खनन में शामिल लोगों ने नायब तहसीलदार की गाड़ी में ठोकर मार दिया। पुलिस के सहयोग से जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने से रोकने की कोशिश हुई, लेकिन थाने में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेखपाल संघ अध्यक्ष ने बताया कि अवैध खनन में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.