पटना, फरवरी 14 -- बिहार में गाड़ियों के वीआईपी नंबर रखने का शौक बढ़ रहा है। इस मामले में राजधानी पटना के लोग टॉप पर हैं। बीते करीब ढाई महीने में बिहार सरकार ने फैंसी और पसंदीदा रजिस्ट्रेशन नंबर की ई-नीलामी से लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस दौरान बिहार में जितने वीआईपी नंबर बिके, उसमें से आधे तो पटना वालों ने ही खरीद लिए। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, गयाजी जैसे शहरों में भी गाड़ियों के वीआईपी नंबर रखने का शौक बढ़ रहा है। बिहार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को कहा कि 1 दिसंबर 2025 से 13 फरवरी 2026 तक ई-नीलामी के जरिए 4117 वाहन मालिकों ने अपने पसंदीदा रजिस्ट्रेशन नंबर लिए। इससे विभाग को कुल 5.95 करोड़ रुपये (लगभग 6 करोड़) की आय हुई। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पसंदीदा नंबरों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम शुरू किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.