मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- गंगनहर पटरी पर गांव चितौड़ा झाल पर चालक ने अपनी पिकअप गाड़ी को बदमाशों के द्वारा लूटने की सूचना पुलिस को दी। जांच में मामला फर्जी पाया गया। पुलिस ने लूट की झूठी घटना की सूचना देने वाले चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज है। पुलिस ने मुताबिक खतौली के मोहल्ला नई बस्ती निवासी गय्यूर पुत्र इशाक ने शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी पिकअप गाड़ी लेकर खतौली से गंगनहर पटरी से आ रहा था। जब वह गंग नहर पटरी पर गांव चितौड़ा झाल के पास पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसकी पिकअप गाड़ी लूट ली है। लूट की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच पड़ताल की तो मामला फर्जी पाया गया। पुलिस ने चालक गय्यूर को थाने में ले जाकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसने श्री...