प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- चचेरी बहन की शादी में शामिल होने छुट्टी पर आए सेना के जवान पर शनिवार की देर रात धरवारा मोड़ के समीप स्कार्पियो सवार लोगों ने कहासुनी के बाद जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार की भोर में विवेक सिंह की मौत हो गई। करछना पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें मिर्जापुर में तैनात दरोगा, सेना का जवान, अधिवक्ता व अन्य दो लोग शामिल हैं। वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मचा है, तो वहीं ग्रामीणों में आक्रोश है। धरवारा निवासी उमाकांत सिंह के छोटे बेटे 28 वर्षीय विवेक सिंह दिल्ली में सेना में तैनात थे। वह 29 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में घर आए थे। शादी की रात शनिवार को लगभग दो बजे विवेक सिंह अपने दोस्त को...