मिर्जापुर, जनवरी 26 -- चुनार। नगर के बालूघाट पर बाल सरस्वती पूजा समिति की ओर से स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को नागरपुर जरगो नदी में विधि-विधान से पूजन करने के बाद किया गया। मां सरस्वती के भक्त गाजे-बाजे के साथ विसर्जन प्रतिमा का विसर्जन कर ज्ञान,विवेक और सदबुद्धि की कामना की। इससे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा को सुसज्जित वाहन पर रखकर नगर में विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी किया गया। समिति के अध्यक्ष अभिषेक साहनी,लकी कनौजिया, सोनू साहनी, विश्वनाथ, शनी, चिंटू, अंकित साहनी, विजय साहनी, संजय साहनी, अशोक साहनी,रमेश साहनी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...