आरा, अक्टूबर 24 -- आरा। निज प्रतिनिधि शहर के सपना सिनेमा रोड स्थित आईएमए भवन में गुरुवार को चित्रगुप्त परिवार की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। इसमें बड़ी संख्या में इस समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजन के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य आकर्षण का केन्द्र चित्रगुप्त परिवार द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा थी। इसमें भगवान चित्रगुप्त अपने सभी 12 पुत्रों के साथ उपस्थित थे। यह बच्चों एवं युवाओं के लिए चेतना का विषय था, जिसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1993 से चित्रगुप्त परिवार की ओर से पूजन कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। आगे भी इस चित्रगुप्त परिवार के बैनर तले कई सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम ...