लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, संवाददाता। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री सांई हास्पिटल से सुबह बाबा की पालकी धूमधाम से निकाली गई। गाजे-बाजे के बीच बाबा के भक्त नाचते -गाते हुए बाबा की पालकी को कंधे पर लेकर निकले। पालकी यात्रा में हाथी, घोड़े और रथ भी शामिल रहे। यात्रा के दौरान भक्तों ने जगह -जगह पालकी को रोक कर आरती उतारी और फूलों की वर्षा की। यात्रा टेढ़ी पुलिया होते हुए वापस हॉस्पिटल पर सम्पन्न हुई। यहां पर बाबा की भव्य आरती और विधि विधान के साथ पूजन किया गया। शाम को रंगारंग झांकी और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर हॉस्पिटल के एमडी डॉ संदीप कुमार मौर्या समेत बड़ी संख्या में बाबा के भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.