अमरोहा, अक्टूबर 10 -- गजरौला, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नवयुवक वाल्मीकि संघ के संयोजन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। गुरुवार शाम नगर के मोहल्ला प्रेम नगर से शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक/नगर स्वच्छता प्रेरक हरपाल सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन वृत के बारे में बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्नान किया। शोभायात्रा में सबसे आगे अश्व पकड़कर चलते लव-कुश, महाकाली का तांडव, अखाड़े के कलाकारों का करतब, राधा-कृष्ण व खाटू श्याम, महर्षि वाल्मीकि की रामायण लेखन करते हुए आदि झांकियां सम्मिलित रहीं। शोभायात्रा में शामिल एक बैंड और तीन डीजे से महर्षि वाल्मीकि के जीवन वृत से जुड़े भजन गूंज रहे थे। मोहल्ला प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.