उरई, फरवरी 14 -- कोंच। संवाददाता ग्राम अंडा में महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभायात्रा पूरे गांव में निकाली गई। जिसमें माताएं और बहनें भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। शोभायात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। ग्राम वासियों के सहयोग से 15 फरवरी को महाशिवरात्रि की संध्या पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में निशा दीदी, बीके. बीना दीदी, टिंकल, अनिल कुमार, राहुल दुबे, अनिल, अमित, शीला, विमला, कमला भारती, आरती भारती उर्फ रग्घू दुबे आदि रहे। क्रासर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, भंडारे का भी आयोजन फोटो परिचय शोभायात्रा में शामिल लोग 14 कोंच 110

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...