प्रयागराज, सितम्बर 28 -- सिकंदरा(प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरा कस्बा स्थित सैयद सालार मसूद, गाजी मियां की दरगाह पर रविवार को चढ़ावे के पैसों के लिए इंतेजामिया कमेटी के दो गुटों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक युवक का सिर फूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बहरिया थानाक्षेत्र में सिकंदरा कस्बा स्थित गाजी मियां की मजार के इंतेज़ाम कार मोहम्मद अकरम का आरोप है कि दूसरे पक्ष के सफदर जावेद अपने को वक्फ बोर्ड का नामित सदस्य बताते हैं। उन्होंने सबको धोखे में रखकर वक्फ बोर्ड में अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है जबकि सैकड़ों वर्ष से वे लोग दरगाह की देखरेख और प्रबंधन करते चले आ रहे हैं। दोनों पक्ष न्यायालय में गए। न्यायालय ने आदेश दिया कि किसी को दरगाह पर जियारत से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.