गाजीपुर, जनवरी 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला पंचायत की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में डीडीसी अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026 - 27 के लिए 81.14 करोड़ रुपये का बजट सर्व सहमति से पारित किया गया। जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रस्ताव पर गाजीपुर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी। वित्तीय वर्ष 2026 - 27 के लिए 81 करोड़ 14 लाख 63 हजार 135 रुपये की आय और 79 करोड़ 29 लाख 98 हजार 200 रुपये के व्यय वाला मूल बजट स्वीकृत किया गया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट में 11 करोड़ 78 लाख 34 हजार 654 रुपये की आय और 11 करोड़ 52 लाख 44 हजार 201 रुपये के व्यय को भी मंजूरी दी गई। जिला पंचायत सदस्यों ने शिक्षा, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण पर अधिकारिय...