गाजियाबाद, फरवरी 15 -- गाजियाबाद शहर के सबसे पुराने मार्ग जीटी रोड पर मोहननगर से अप्सरा बॉर्डर के बीच मुश्किलों से भरा सफर अब आसान होने वाला है। 11.91 करोड़ रुपये की लागत से 5.6 किलोमीटर दायरे में नए सिरे से सड़क बनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री और सांसद ने शनिवार दोपहर इसका शिलान्यास किया। करीब छह माह में कार्य पूरा होगा, जिससे हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के ये 7 चौराहे होंगे जाम मुक्त, सूरत संवारने को GDA ने शुरू किया सर्वे मोहननगर से अप्सरा बॉर्डर के बीच सड़क लंबे समय से जर्जर है। मेट्रो स्टेशनों के पास नालों के ओवरफ्लो होने से जर्जर हुई सड़क पर सफर करना जल निगम के सीवर लाइन डालने के बाद से और दूभर हो गया। हालात यह हैं कि अभी साढ़े 5 किलोमीटर के रास्ते को तय करने में आधा घंटा से अधिक का वक्त लग जाता है। कैबिनेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.