गाजियाबाद, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर गाजियाबाद शहर में शनिवार और रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्के और भारी वाहनों के रास्ते बदले रहेंगे। 14 फरवरी की शाम 6 बजे से लालकुआं, मोहननगर या हापुड़ चुंगी की तरफ से भारी और व्यावसायिक वाहन हापुड़ तिराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक यह डायवर्जन 15 फरवरी को जलाभिषेक की समाप्ति तक रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर हापुड़ तिराहा के पास स्थित दूधेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में ऋद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर 14 फरवरी की शाम 6 बजे से 15 फरवरी को जलाभिषेक समाप्ति तक विभिन्न स्थानों पर छोटे-बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। यह भी पढ़ें- शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो चलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.