गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, अगस्त 15 -- गाजियाबाद के मोदीनगर में एक कॉलोनी में 17 वर्षीय इंटर की छात्रा के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल भी कर दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें युवक बेटी के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म करता दिख रहा है। इस बारे में पूछने पर बेटी ने बताया कि 5 अगस्त को कॉलोनी में ही रहने वाला एक युवक उसे गोविन्दपुरी कॉलोनी स्थित एक कैफे में ले गया था और नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह उसे दोस्त के घर ले गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। हालांकि, 'हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.