गाजियाबाद, जनवरी 12 -- दिल्ली एनसीआर में वेव सिटी थानाक्षेत्र के डासना में सौतेली मां ने 6 साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद बच्ची के शव को अस्पताल ले जाया गया और फिर चुपचाप दफनाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने आरोपी महिला के साथ-साथ उसके पति को भी हिरासत में ले लिया है।बच्चों को मारती-पीटती थी सौतेली मां पुलिस के मुताबिक डासना के वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास रहने वाला अकरम फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पहली पत्नी तराना की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। तराना से उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें छह वर्षीय शिफा भी शामिल थी। करीब दो साल पहले अकरम ने निशा परवीन से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही निशा परवीन और अकरम बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ना क...