गाजियाबाद, जनवरी 27 -- गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को आयकर का फर्जी नोटिस भेजकर 5.50 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिपाही टीला मोड़ थाने में चीता मोबाइल पर तैनात था और उस पर कारोबारी को थाने के बाहर बुलाकर जेल भेजने का डर दिखा 10 हजार रुपये वसूलने का आरोप है। शरीफाबाद राजपुर निवासी सागर ने 23 जनवरी को टीला मोड़ थाने में जावली गांव निवासी मोहित और टीला मोड़ थाने में तैनात सिपाही दिगंबर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्हें आयकर का फर्जी नोटिस ई-मेल पर भेज कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे रकम ऐंठी गई। अधिकांश रकम मोहित ने उनसे वसूली थी, जबकि सिपाही दिगंबर ने उन्हें टीला मोड़ थाने बुलाकर 10 हजार रुपये वसूले थे। आरोपी सिपाही ने भी उन्हें आयकर का फर्जी न...