बागपत, फरवरी 11 -- बड़ौत। उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जरनल गौरव गौतम (वीएसएम) ने गाजियाबाद ग्रुप मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर 74 यूपी बटालियन बड़ौत एनसीसी की दो होनहार महिला कैडेट्स को सम्मानित किया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजित सिंह ने उन्हें ग्रुप के अंतर्गत आने वाली 10 बटालियनों में चल रहे प्रशिक्षण, प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कर्नल सौरभ सक्सैना (कमान अधिकारी 74 यूपी बटालियन) ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि बटालियन की होनहार कैडेट अदिति मिश्रा व काजल मोघा को गाजियाबाद में सम्मानित किया गया। यह समूचे क्षेत्र का सम्मान है। बताया कि अपनी अदिति ने अपनी अचूक निशानेबाजी और कडे परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय पटल पर जिले व बटालियन का नाम रोशन किया है। मात्र 16 वर्ष की आयु में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्...