गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मई 4 -- गाजियाबाद नगर निगम ने वेव सिटी और सनसिटी टाउनशिप में रह रहे लोगों से हाउस टैक्स वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। इनसे डीएम सर्किल रेट का चार गुना हाउस टैक्स लिया जाएगा। पहली बार लगभग 25 हजार संपत्तियों को नई दर से हाउस टैक्स चुकाना होगा। पहले वेव और सनसिटी हाउस टैक्स के दायरे से बाहर थीं। नगर निगम अधिकारी चाहते थे कि दोनों सिटी में रह रहे लोगों से भी हाउस टैक्स वसूला जाए, लेकिन वेव सिटी को इस पर आपत्ति थी। उनकी तरफ से यह मामला शासन के संज्ञान में लाया गया। वेव सिटी की तरफ से शासन को अवगत कराया गया कि यह इंटिग्रेटेड टाउनशिप है। टाउनशिप के विकसित होने के बाद ही टैक्स का निर्धारण किया जाए। इस संबंध में शासनादेश का भी जिक्र किया गया। इसके बाद शासन ने एक कमेटी बनाई थी। शासन ने कमेटी की रिपोर्ट मिलने पर दोनों टाउनश...