गाजियाबाद, फरवरी 23 -- गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में पटेल नगर स्थित रॉयल ग्रीन होटल के सामने रविवार रात स्कूटी सवार व्यापारी की सड़क किनारे बने नाले में गिरकर मौत हो गई। रात 12 बजे हेड लाइट जली स्कूटी सड़क किनारे पड़ी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारी को नाले से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 22 फरवरी की रात 12 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी सहित सड़क किनारे गिरा पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोहन नगर की ओर से आते समय एक स्कूटी सड़क किनारे गिरी दिखाई दी, जिसकी लाइट जल रही थी। पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति नाले में गिरा हुआ था। राहगीरों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.