नतिन कौशिक, गाजियाबाद, मार्च 1 -- गाजियाबाद में शनिवार शाम को एक बारात में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, इस दौरान कई लोग घायल हो गए। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के चलते इलाके में तुरंत तनाव फैल गया, जिसके चलते पुलिस अलर्ट पर है, लेकिन फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नहीं कराई गई है। यह घटना मसूरी क्षेत्र के ग्राम कुशलिया में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशलिया गांव में रहने वाले वाले एक व्यक्ति की बेटी की शादी थी। शाम लगभग पांच बजे तेली वाली मोहल्ले से बारात गुजर रही थी। इसी दौरान बारात एक ऐसे घर के पास पहुंची जहां तीन दिन पहले 15 साल के किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके चलते उस परिवार और आसपास के लोगों ने बारात में शामिल लोगों को यह बात बताते हुए डीजे बंद करने और आगे जाने का अनुरोध किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.