गाजियाबाद, अगस्त 6 -- यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इस कारण जिला प्रशासन ने गाजियाबाद में दोनों नदी के किनारों की निगरानी शुरू कर दी है। डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माण करने वालों को भी चेतावनी दे दी गई है।दोनों नदियों के किनारे 30 से ज्यादा गांव हिंडन नदी गाजियाबाद से होते हुए गौतमबुद्धनगर के बाद यमुना में मिल जाती है। वहीं यमुना नदी लोनी क्षेत्र से होते हुए दिल्ली से प्रवेश करती है और गौतामबुद्ध नगर के रास्ते मथुरा की ओर बढ़ जाती है। गाजियाबाद में यमुना और हिंडन किनारे करीब 30 से ज्यादा गांवों आते हैं। जब भी नदियों का जलस्तर बढ़ता है तो बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। इस कारण यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के आसपास पहुंच चुके हैं। एनज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.