नोएडा, मई 26 -- गाजियाबाद में बदमाश को पकड़ने गई नोएडा पुलिस की टीम पर घातक हमला कर दिया गया। पथराव और गोलीबारी करके ना सिर्फ बदमाश को छुड़ा लिया गया, बल्कि एक कांस्टेबल की जान भी ले ली। पुलिस बदमाश और हमला करने वाले लोगों की तलाश में जुटी है। गाजियाबाद में थाना मसूरी के तहत आने वाले नाहल गांव में नोएडा फेज-3 थाने की पुलिस पहुंची थी। नोएडा पुलिस की यह टीम गांव में कादिर उर्फ मंटा को पकड़ने गई थी। पुलिसकर्मियों ने कादिर को पकड़ भी लिया था, लेकिन इसी बीच उसके 8-10 साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर पथराव कर दिया और गोलीबारी भी शुरू हो गई। इससे पहले कि पुलिस संभल पाती भीड़ ने बदमाश को छुड़ा लिया। इस दौरान कांस्टेबल सौरभ के सिर में गोली मार दी गई। सौरभ को तत्काल नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.