गाजियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में बॉयलर फट गया है। घटना में तीन कर्मचारियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार मजदूर घायल हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह चार बजे के आसपास हुई। फैक्ट्री में रबर व पेपर रोल बनाने का काम होता है। पुलिस ने मजदूरों को फैक्ट्री से रेस्क्यू किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज चल रहा है।मृतकों की शिनाख्त हादसे में मारे गए कर्मचारियों के नाम हैं- 1.योगेन्द्र कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी मुकीमपुर थाना भोजपुर उम्र 48 वर्ष, 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.