गाजियाबाद, अक्टूबर 30 -- गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में फुफेरे भाई ने छत पर सो रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इतना नहीं, विरोध पर किशोरी को छत से नीचे भी फेंक दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोदीनगर के एक गांव में एक व्यक्ति परिवार सहित रहते हैं। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा है। बीते 20 अक्टूबर की रात को बेटी छत पर सो रही थी। देर रात अचानक वह नीचे गिर गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। होश आने पर छात्रा ने बताया कि वह घर की छत पर सो रही थी। इसी बीच बुआ का लड़का आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.