गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 10 -- गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में शादी में हुए विवाद की रंजिश में जलेबी विक्रेता और उसके गांव का ही व्यक्ति आपस में भिड़ गए। इस दौरान खौलते तेल की कढ़ाई गिर गई, जिससे दोनों आरोपियों के अलावा बीच-बचाव करने पहुंचा व्यक्ति भी झुलस गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घटना के संबंध में मसूरी थाने के दारोगा ने झगड़ा कर रहे दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मसूरी थाने में तैनात एसआई बबलू सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मिसलगढ़ी गांव में रहने वाले मनोज कुमार और अमन कुमार 6 मार्च को मुरादनगर थानाक्षेत्र के बखरवा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर मनोज और अमन में कहासुनी हो गई थी। बारात में मौजूद लोगों ने दोनों का बीच-बचाव कराकर मामला शांत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.