गाजियाबाद, फरवरी 5 -- गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार देर रात तीन बहनों की मौत के बाद सोसाइटी के लोग भी गमगीन हैं और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तीन में से दो बेटियों ने उनके सामने ही नौवीं मंजिल से छलांग लगाई थी।क्या हुआ था? चेतन सोसाइटी में करीब तीन साल से रह रहे हैं। पहले आठ साल वह पास की ऑक्सी होम्ज सोसाइटी में रहते थे। दो बेडरूम के अलावा एक मंदिर वाला कमरा है, जिसकी बालकनी को उन्होंने अस्थायी निर्माण कराकर कमरे में ही शामिल किया हुआ है। बालकनी की ओर एल्युमीनियम की चादर लगाकर ढका है और इसमें एक गेट लगा था। यह गेट चार फीट की ऊंचाई पर है और गेट खराब होने के कारण अलग रखा हुआ है। तीनों ने यहीं से छलांग लगाई थी। चेतन ने लोगों को बताया कि रात में पत्नी सुजाता के जगाने के बाद वह गेट खुलवाने पहुंचे, लेकिन दरवाजा...