गाजियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद नगर निगम ने गुरुवार को सुदामापुरी में 35 करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। निगम के 10 बुलडोजर ने 15 पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया और मलबा भी मौके से हटवा दिया। सवा एकड़ जमीन की तारबंदी करा दी गई है। नगर निगम ने भूमि पर कक्षा-12 तक के बालिका विद्यालय बनाने का ऐलान किया है। नगर निगम का प्रवर्तन दस्ता गुरुवार को साढ़े नौ बजे सुदामापुरी पहुंचा। निगम के 10 बुलडोजर और 10 डंपर के लाव-लश्कर के साथ वार्ड-सात में कबजाई गई भूमि पर पहुंचा। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि निगम की भूमि पर बादल यादव नामक भूमाफिया ने कब्जा कर प्लाटिंग करनी शुरू कर दी थी। इसकी वजह से भूमि पर आठ दुकान और सात के करीब पक्के मकान बन गए थे। भूमिफिया ने कोर्ट में केस डालकर अपनी भूमि बताते हुए स्थगनादेश ले लिया था। नगर निगम ने भी अदालत को भूमि...