गाजियाबाद, फरवरी 7 -- गाजियाबाद में 3 नाबालिग बहनों की आत्महत्या के बाद हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। दावा है कि बच्चियां कोरियन गेम्स और ऑनलाइन कॉटेंट की लत का शिकार हो गईं थीं और इनसे दूर किए जाने की वजह से उन्होंने 9वें मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर जान दे दी। यह भी सामने आया है कि कर्ज के बोझ में दबे बच्चियों के पिता ने बिजली का बिल चुकाने के लिए उनके दो मोबाइल फोन को बेच दिया था। गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में स्थित भारत सिटी सोसायटी में रहने वाले परिवार के साथ बुधवार तड़के करीब 2 बजे यह अनहोनी हुई। बच्चियों के पिता चेतन कुमार पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज था और बहुत मुश्किल से परिवार का खर्च चला पा रहे थे। जांच में पता चला है कि लड़कियां कोरियन कल्चर से बहुत अधिक प्रभावित थीं और कोरियन गेम्स, म्यूजिक बहुत पसंद करती थीं। उन्...