गाजियाबाद, नवम्बर 21 -- गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर 35 फीट ऊंचा और 72 फीट चौड़ा समृद्धि द्वार और यूपी गेट पर 55 फीट ऊंचा और 228 फीट चौड़ा सूर्य प्रकाश द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा चौराहों का सौंदर्यीकरण भी होगा। गाजियाबाद नगर निगम शहर के पांच चौराहों के सौंदर्यकरण की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस काम पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि नगर निगम ने पांच प्रमुख स्थलों का चयन किया है। इनमें से प्रथम चरण में चार चौराहों पर 20-20 फीट ऊंचे आकर्षक स्कल्पचर (मूर्तिकला) लगाए जाएंगे। चयनित चौराहों में तिगड़ी गोलचक्कर पर कॉलम ऑफ इंडस्ट्रीज एंड इनोवेशन, डायमंड फ्लाईओवर चौराहे पर टेक्टोनिक ब्लूम, आनंद विहार एंट्री पर अन्नदाता शिखर और रोटरी जंक्शन पर कोड ऑफ प्रोग्रेस स्थापित किए जाएंगे। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.