गाजियाबाद, जनवरी 7 -- युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए गाजियाबाद जिले में पांच मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इन स्टेडियम को 10 करोड़ की लागत से बनाने के लिए अल्पसंख्यक विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, सहित आउटडोर खेलों के साथ कई इंडोर गेम्स की भी सुविधा होगी। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के साथ ही उनको खेलों में बेहतर बनाने के लिए पांच स्टेडियम बनाए जाएंगे। स्टेडियम बनने से गांव देहात के युवाओं को अपने घर से पास ही खेलों के अभ्यास की सुविधा मिलेगी। मुरादनगर ब्लॉक की दो ग्राम पंचायत सुल्तानपुर और सलेमपुर, भोजपुर की भी दो पंचायत खंजरपुर व औरंगाबाद, वहीं रजापुर की एक चित्तौड़ा पंचायत में स्टेडियम बनाए जाने हैं। स्टेडियम बन जाने के बाद इसमें सभी खेलों के ट्रेनर...