गाजियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। पहले चरण में सात स्थानों को जाम मुक्त करने के लिए एक विस्तृत पुनर्गठन योजना तैयार की गई है। इसके तहत जीडीए ने अब इस योजना का सर्वे शुरू कर दिया है। एक महीने में यह सर्वे पूरा कर सभी स्थानों को दुरुस्त किया जाएगा। गाजियाबाद में जाम की समस्या सबसे अधिक है। मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक सड़कों तक पर जाम रहता है। सबसे अधिक जाम सुबह और शाम के वक्त होता है। इस समस्या के कारण वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। साथ ही सड़कों पर धीमी गति से रेंगती गाड़ियों से प्रदूषण भी फैलता है। ऐसे में शहर की सड़कों पर लगने वाले लंबे जाम से निजात दिलाने के लिए जीडीए ने योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के सात प्रमुख चौराहों की सूरत बदली जाएगी, ताकि ट्रैफिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.